शिवपुरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान विरोध कर रहे युवक को पुलिस द्वारा लाठी से जमकर पीटने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान युवक द्वारा पत्थर फेंकने पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में युवक पर लाठी बरसा दीं, और फिर अभिरक्षा में लेकर थाने ले जाया गया।
दरअसल यह वीडियो शिवपुरी का है जहां शहर के बायपास मार्ग को चैड़ा करने के लिए प्रशासनिक द्वारा अतिक्रमण हटाने मुहिम चलाई जा रही थी वहीं इस दौरान एक युवक द्वारा भेदभावपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया तो पुलिस ने युवक पर लाठियां बरसा दीं।
जानकारी मिली है कि पोहरी रोड के नए बस स्टैड के सामने युवक की दुकान को अतिक्रमण बताकर जेसीबी मशीन से हटाते समय युवक द्वारा यातायात प्रभारी रणवीर सिंह से हाथापाई की गई जिसके बाद पुलिस ने युवक को लाठी से पीटा और फिर थाना कोतवाली ले जाया गया।
हालांकि मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार के निर्देश पर चलाई जा रही अतिक्रमण हटाओ मुहिम में अफसरों पर भेदभाव और मनमानी के आरोप तो पहले भी लगे है, लेकिन शिवपुरी में युवक से हुई मारपीट के बाद यह मुहिम विवादों में आ गई है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More