शिवपुरी, 29 मई। कोरोना से बचाव के लिए लगाई जा रही वैक्सीन को लेकर अब भी लोगों के बीच भ्रम फैला हुआ है जिसकी एक तसवीर शिवपुरी जिले से सामने आई है। टेटा हिम्मतगढ़ गांव में रहने वाले एक युवक को वैक्सीन लगवाने से इतना डर है कि युवक ने अब प्रदेश के मुख्यमंत्री और जिला कलेक्टर से लिखित आश्वासन तक मांग लिया है।
युवक ने एक ट्वीट के जरिए और एक वीडियो जारी करते हुए यह कहा है कि वह वैक्सीन तब लगवाएगा जब उसे मुख्यमंत्री या फिर शिवपुरी कलेक्टर लिखित में आश्वासन देंगे की उसे वैक्सीन से कोई खतरा नहीं होगा। वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद कोलारस से बीजेपी विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने युवक को व्यक्तिगत सलाह दी।
गौरतलव है वैक्सीन को लेकर ज्यादातर ग्रामीण अंचल में डर का माहौल है जहां जनजागरूकता को लेकर शासन प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More