कोलारस। चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) का बीते दिनों परिणाम घोषित हुआ जिसमें मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला अंतर्गत कोलारस निवासी श्रुति जैन ने 20 वर्ष की उम्र में ही एग्जाम क्लीयर कर सफलता हासिल ही है। जानकारी के मुताबिक श्रुति जैन के पिता पारस कुमार जैन पेशे से गल्ला व्यापारी है, जिनकी बेटी श्रुति जैन के पहली ही बार में चार्टर्ड अकाउंटेंसी सीए की परीक्षा पास करने पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं सीए की परिक्षा पास करने के बाद श्रुती जैन ने सफलता का पूरा श्रेय अपने परिवार और गुरूजनो को दिया, जिन्होंने उसे इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए मार्गदर्शन दिया। वहीं परीक्षा में सफलता हासिल करने पर नगर के लोगों ने भी श्रुती जैन को शुभकामनाएं दीं।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More