सिरोंज। विदिशा जिले के सिरोंज से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा द्वारा अपने समर्थकों के साथ मध्य प्रदेश राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। जानकारी के मुताबिक पाँच सूत्रीय मांगों को लेकर सिरोंज अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में यूरिया खाद की किल्लत का मुख्य विषय रहा। जानकारी दी गई कि 15 साल भाजपा शासनकाल में मध्य प्रदेश में कहीं भी यूरिया की किल्लत से किसान को नहीं जूझना पड़ा लेकिन कांग्रेस शासनकाल में किसान परेशान है। वहीं दूसरी ओर अतिवृष्टि से नष्ट हुई किसानों की फसल का मुआवजा देने, किसानों का 2 लाख तक का कर्जा तत्काल माफकरने तथा किसानों को रात के बजाए दिन में लाईट दिए जाने की भी मांग की गई।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More