विदिशा, 26 मई। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ के खिलाफ बीजेपी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के विरोध में विदिशा जिले के सिरोंज में कांग्रेस पार्टी द्वारा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस का कहना है कि कोरोना के कारण हुई लोगों की मौत का आंकड़ा बताने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ सरकार ने दवाब बनाकर केस दर्ज कराया है जिसको वापस लिए जाने सहित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर केस दर्ज करने की मांग की गई। कांग्रेस की मांग है कि छूठे आंकड़े बताने और जनता को गुमराह करने के मामले में मुख्यमंत्री सहित गृह मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए।
इस दौरान कांग्रेस नेता सुभाष बोहत, नगर परिषद कुरवाई पूर्व अध्यक्ष गिरिजेश साहू, मोहर सिंह ठाकुर, डाॅ.फेज मोहम्मद, नसीम जावेद, राहुल सेन, विनोद प्रजापति, लखन लोधी आदि मौजूद रहे।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More