सतना। जिले की एक छात्रावास में रहने वाली छात्राओं के साथ बाहरी लोगों द्वारा आकर छेड़खानी के साथ ही जबरदस्ती करने का मामला सामने आया है। दरअसल सतना जिला के कोठी कस्बे में स्थित जूनियर अनुसूचित जाति छात्रावास का यहमामला है जहां पिछले कई दिनों से छात्राओं के साथ छेड़खानी व अश्लीलता किए जाने की शिकायतें मिल रही थी। जानकारी के अनुसार छात्रावास में बाहरी व्यक्तियों का खुलेआम आना-जाना होता है जो कि छात्रावास में रहने वाली लड़कियों के साथ छेड़खानी करते है।
बता दें कि पूर्व में भी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, वही ताजा मामला 14 नवंबर का है जब एक छात्रा के साथ बाहरी व्यक्ति ने अश्लील हरकत करने की कोशिश की। छात्रा के परिजन ने बताया कि छात्रा को कमरे में बंद कर लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश। वहीं इसके बाद परिजन, छात्रा को अपने घर ले गए, जिसे अब कन्या शाला में पढ़ने के लिए भेजा जा रहा है।
सतना एसपी, रियाज इकबाल ने बताया कि छात्रा ने अपनी मां के साथ महिला थानासतना पहुंचकर शि कायत की है। वहीं इस मामले में महिला थाना पुलिस द्वारा विवेचना के बाद अपराध दर्ज करने की बात सतना एसपी ने कही।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More