छात्र बोले, डर डरकर करते हैं पढ़ाई, बना रहता है जान का खतरा

उमरिया। जिले के बंधवाटोला शासकीय प्राथमिक शाला का हाल इन दिनों काफी बेहाल हो चुका है। बता दें कि स्कूल भवन काफी जर्जर स्थित में है जिसके कारण विद्यार्थियों को कई परेशानियोंा का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर जहां सरकार शिक्षा का स्तर लगातार सुधारने में लगी हुई है तो वहीं उमरिया जिले में शिक्षा के स्तर के पहले शिक्षा देने की जगह को ही सुधारने की आवश्यकता को ध्यान में लाने की जरूरत है। जनपद करकेली अंतर्गत बधवाटोला शासकीय स्कूल के जर्जर भवन में बच्चों को शिक्षा दी जाती है जहां दुर्घटना का खतरा हर दम बना रहता है तो वहीं बारिश के कारण छत से पानी भी टपकता है।

विद्यार्थी ने बताया कि स्कूल का भवन जर्जर है जहां शिक्षा ग्रहण करने के दौरान जान का खतरा बना रहता है, जहां डर डर कर पढ़ाई करने पड़ती है। बताया गया कि स्कूल भवन का एक कमरा तो पूरा धसक चुका है। सहायक अध्यापक ने बताया कि जगह की काफी समस्या है, जहां जान जोखिम में डालकर बच्चों को बरामदे में बैठाकर पढ़ाया जाता है।

इस मामले में जनशिक्षक प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि निजी मकान में संचालित के लिए बोला गया था, जबकि स्कूल भवन की स्थित से वह अनजान है, बताया गया कि बीते एक वर्ष में स्कूल का दौरा नहीं किया गया। हालांकि जनशिक्षक प्रभारी अपने कार्य में लापरवाही बरते जाने की बात को छुपाते नजर आए।

DOWNLOAD

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026