उमरिया। जिले के बरबसपुर स्थित शासकीय स्कूल में बाउंड्री वाॅल नहीं होने के कारण जानवरों के स्कूल के अंदर आने का डर बना रहता है जिसके कारण विद्यार्थियों को डर के साये में शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर होना पड़ रहा है। दरअसल स्कूल भवन जंगल के बीच वनवाया गया है और बाउंड्री वाॅल नहीं होने के कारण जानवरों के अंदर आने का डर बना रहता है।
दरअसल पाली से तकरीबन 5 किलोमीटर दूर बरबसपुर में जंगल के बीच शासकीय माॅडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निर्माण करोड़ो रूपयों की लागत से कराया गया है जिसका उद्घाटन 2017 में मानपुर विधायक मीना सिंह द्वारा किया गया था लेकिन वहीं बाउंड्री वाॅल नहीं होने के कारण जंगली जानवरों का स्कूल के अंदर आने का खतरा बना रहता है।
विद्यार्थियों ने बताया कि बाउंड्रीवाॅल की समस्या के अलावा भी स्कूल से तकरीबन 6 किलोमीटर दूर गिंजरी में छात्रावास है जहां आने जाने के लिए भी परेशानी होती है जिसके लिए बस संचालित किए जाने की मांग की गई।
इस ममाले में उमरिया जिला कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बाउंड्रीवाॅल के लिए शासन से अलाॅटमेन्ट मांगने की बात कही है तो वहीं हाॅस्टल शिफ्ट करने जबकि नए भवन निर्माण के लिए भी प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More