Jaipur

सचिन पायलेट से 48 घंटे में कई बार हुई कांग्रेस की चर्चा

जयपुर। राजस्थान में उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) के बागी ओने की अटकलें समय बीतते हुए और तेज होती जा रही है, वहीं अब कांग्रेस पार्टी के आलाकमान राजस्थान में अपनी कांग्रेस पार्टी (Congress) की सरकार को बचाने का भरपूर प्रयास कर रही है। राजस्थान में सियासी घमासान चल रहा है जिसे संभालने के लिए आलाकमान नेताओं ने दिल्ली से तीन जिम्मेदार नेताओं को मोर्चा संभालने भेजा है।

प्रेसवार्ता के दौरान रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि कांग्रेस नेता अजय माकन (Ajay maken) तथा अविनाश पांडे (Avinash Pandey) के साथ पिछले 24 घंटे में राजस्थान कांग्रेस के विधायकों से गहन मंथन किया गया जबकि उपमुख्यमंत्री सचिन पायलेट से कांग्रेस के नेतृत्व सहित केसी वेणुगोपाल (KC venugopal) द्वारा 48 घंटे में कई बार चर्चा की गई है।

सुरजेवाला बोले कि उपमुख्यमंत्री सचिन पायलेट तथा कांग्रेस के सभी विधायक, विधायक दल की बैठक में शामिल हों। बताया गया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी से चर्चा कर समस्या का निंदान निकालने चाहिए क्योंकि 5 साल के लिए राजस्थान की जनता ने कांग्रेस को चुना है, जिसको कमजोर करना वाजिव नहीं हैं।

वहीं राजस्थान के कांग्रेस नेताओं पर इनकम टैक्स की रेड पर सुरजेवाला बोले कि बीजेपी की इनकम टैक्स, सीबीआई, इनफाॅर्मेंट डायरेक्टर यह तीनों विभाग भाजपा की सुरक्षा में खड़े हो जाते हैं और राजस्थान की भूमि पर कायरता दिखाने भी उतर आए हैं।

रणदीप सुरजेवाला बोले कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर मोदी सरकार ने इनकम टैकस की रेड शुरू करा दी है क्योंकि पैसे के बल पर कांग्रेस विधायकों को खरीदा नहीं जा सका, जिसके चलते मोदी इनकम टैक्स को लेकर आई।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026