Seoni News

अशुभ बताया 5 अगस्त को अयोध्या में भूमि पूजन मुहूर्त

सिवनी। अयोध्या में भव्य राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) निर्माण के लिए 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Naredra Modi) द्वारा भूमि पूजन किए जाने का मुहूर्त निकाला गया है लेकिन इससे पहले ही जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने 5 अगस्त को निर्माण आरंभ के लिए कोई भी मुहूर्त नहीं होने की बात कही है।

  • राम मंदिर के लिए भूमिपूजन की घड़ी शुभ या अशुभ?
  • स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने बताया अशुभ मुहूर्त
  • 5 अगस्त भूमिपूजन के लिए अशुभ घड़ीः स्वामी स्वरूपानंद
  • स्वामी नारायण नंद महाराज ने किया कटाक्ष
  • अच्छे कार्य में कोई नुकसान नहीं होगाः स्वामी नारायणनंद

स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज बोले कि उन्हे इसकी चाह नहीं है कि ट्रस्टी या पदाधिकारी बनाया जाए लेकिन मंदिर सही ढंग से बनता है तो प्रसन्नता होगी, लेकिन जिस मुहूर्त में मंदिर भूमिपूजन होगा वह अशुभ घड़ी है और यह धोखा है। वहीं दूसरी ओर स्वामी नारायण नंद ने स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज की बात का कटाक्ष करते हुए अच्छे कार्य में कोई नुकसान नहीं होने की बात कही।

स्वामी नारायण नंद ने बताया कि मंदिर निर्माण केलिए जिन्होने संकल्प कर लिया है तो इस कार्य में किसी को बाधक नहीं बनना चाहिए, जबकि धर्म की बात आती है तो सारे गृह नक्षत्र अनुकूल हो जाते हैं। हालांकि स्वामी नारायण नंद बोले कि राजनीति से प्रेरित होकर कुछ विद्धान अच्छे काम को भी बुरा बता रहे हैं, लेकिन अच्छे कार्य में कोई नुकसान नहीं होगा।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026