रतलाम। अयोध्या में भगवान श्री राम जन्म भूमि पर होने वाले भव्य मंदिर निर्माण को लेकर ताल नगर के के विश्व हिंदू परिषद एवं हिंदू संगठनों आदि के द्वारा अंबे माता मंदिर परिसर में एकत्रित हुए एवं उसके उपरांत उद्घबोधन हुआ, तदुपरांत ताल नगर में डीजे के साथ एक भव्य वाहन रैली निकाली गई जो ताल नगर के विभिन्न वार्डों में भ्रमण करते हुए पुनः अंबे माता मंदिर परिसर पर समाप्त हुई रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय एवं आसपास के ग्रामीण जन सम्मिलित हुए एवं भगवान श्री राम के उद्घोष के नारे लगाते हुए रैली निकाली गई।
उक्त रैली को संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पूरी तैयारियां की गई थी ,एवं उसके पूर्व भी एक बैठक का आयोजन पुलिस थाना परिसर पर प्रशासनिक अधिकारीगण ने किया था । वाहन रैली शांतिपूर्वक संपन्न होने पर प्रशासन द्वारा राहत की सांस ली गई । रैली प्रारंभ होने के पूर्व दशहरा मैदान पर भगवान श्री राम के भक्त, हिंदू संगठनों आदि के पदाधिकारी गणों द्वारा उद्घोष दिया गया एवं भव्य मंदिर निर्माण के लिए प्रतिज्ञा ली गई। पाल नगर में उक्त भव्य वाहन रैली को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन व्यवस्था थी।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More