पीथमपुर- धार जिले के पीथमपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां भूत प्रेत निकालने के नाम पर एक तांत्रिक ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, इतना ही नहीं महिला को दुष्कर्म के बाद जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं पीड़िता ने थाना पहुंचकर शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने तत्काल ही आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल मामला पीथमपुर के ग्राम घाटाबिल्लोद का है जहां लक्ष्मी नगर में रहने वाले जगदीश सिंह नामक तांत्रिक ने एक महिला को भूत प्रेत निकालने के नाम पर अपने घर बुलाया और दुष्कर्म किया।
पीड़ित महिला ने थाने जाकर अपनी आपबीती पुलिस को बताई कि 5 दिसंबर को जसवीर नमक तांत्रिक जोकि पंधाना जिला खंडवा का रहने वाला है भूत प्रेत निकालनेेे के बहाने मुझे अपने घर बुलाया और पूजा-पाठ के दौरान मेरे साथ दुष्कर्म कि घटना को अंजाम दिया, और धमकाया कि अगर तूने इस बारे में बाहर जाकर बताया तो 45 दिन के अंदर तेरी मौत हो जाएगी तेरे अंदर भूत प्रेत है, वहीं पुलिस ने महिला के शिकायत के बाद तुरंत टीम बनाकर तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया हैै पुलिस तांत्रिक से कड़ी पूछताछ कर रही है और भी कई खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने तांत्रिक को कोर्ट में पेश किया है और पुलिस रिमांड की मांग की है ताकि तांत्रिक से पूछताछ की जा सके पूछताछ में कई और अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है फिलहाल आरोपी तांत्रिक पुलिस हिरासत में है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More