SHIVPURI : शिवपुरी – जिले के ग्राम कुशूअन प्राथमिक विद्यालय में एक सहायक शिक्षक अपने दोस्तों के साथ शराब पीता मिला। यह ग्राम इंदार संकुल के अंतर्गत आता है। दरअसल डीपीसी शिरोमणी दुबे अपनी टीम के साथ विद्यालयों के निरीक्षण पर निकले और दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास जब डीपीसी अपनी टीम के साथ प्राथमिक विद्यालय कुशूअन पहुंचे तो वहां सहायक अध्यापक जयप्रकाश यादव तथा अन्य लोगों को दारू पीते देखा गया। (Teacher caught drinking liquor in school)
शिवपुरी डीपीसी, शिरोमणी दुबे के मुताबिक ग्राम वासियों की शिकायत पर कुशूअन विद्यालय का निरीक्षण किया गया था। जहां कुछ ग्रामवासी और शिक्षक बैठकर शराब पी रहे थे और स्कूल में काफी गंदगी फैली देखी गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सहायक शिक्षक जयप्रकाश यादव की जांच कराई गई जहां डाॅक्टर ने शराब पीने की पुष्टि की। फिल्हाल सहायक शिक्षक के सेवा समाप्ती की कार्रवाई की गई जबकि दूसरे शिक्षक संतोष दुबे के खिलाफ भी शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई करने का अश्वासन दिया गया।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More