गंजबासौदा। जर्जर स्कूल भवन की मरमत की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को विदिशा जिले की त्योंदा पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा है। वहीं इस दौरान एक युवक के साथ पुलिस द्वारा पिटाई करने का वीडियो भी वयरल हुआ है। दरअसल मामला विदिशा जिले के गंजबासौदा अंतर्गत ग्राम सिरनोटा का है जहां हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने स्कूल भवन की जर्जर हालत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था जहां त्योंदा पुलिस ने पहुंचकर प्रदर्शकारियों को खदेड़ दिया और एक युवक की पिटाई करते हुए थाने ले गई।
मामले को लेकर पुलिस एसडीओपी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के बीच कुछ आसामाजिक तत्वों ने घुसकर माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया जहां मौजूद थाना प्रभारी के माहौल शांत कराने के प्रयास में उनपर पथराव कर दिया गया जिसके बाद पुलिस ने लोगों को खदेड़ा और एक 22 वर्षीय युवक को अभिरक्षा में लिया गया।
वहीं मामले की सूचना के बाद विधायक लीना जैन भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की बात को सुना। विधायक ने बताया कि ग्रामीणों की त्योंदा पुलिस ने बर्बार्ता पूर्वकपिटाई की है जिसके बाद त्योंदा थाना पहुंची विधायक ने विदिशा एएसपी से बात की जिसके बाद घायल युवक का मेडिकल कराया गया।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More