Health

भारत की पहली Alopecia Survivor महिला की कहानी… जानें कौन हैं केतकी जानी

समाज में औरतों को काफी सम्मान की नजरों से देखा जाता है. लेकिन जिस औरत के ​सिर पर बाल ना हो तो आप समझ सकते है कि उस महिला को किस नजर से देखा जाता है, इस बात से आप भली भांती परिचित होंगे. हम बात कर रहे है पुणे की रहने वाली 52 साल की महिला केतकी जानी की, जो दो बच्चों की मां है जिनको एलोपेसिया नाम की बीमारी है… इस बीमारी में इंसान के शरीर के सारे बाल चले जाते है और जीवन में कभी वापस नहीं आते है…

बीमारी बनी पहचान

केतकी जानी बताती हैं कि करीब 12 साल पहले उन्हें उनके सिर पर एक पैच नजर आया, जहां बाल नहीं थे। पहले तो उन्हें लगा की कुछ होगा, इसके बाद उन्होंन डॉक्टर को दिखाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जिसके बाद धीरे धीरे उनके बाल जाने लगे। इसके बाद उनमें एलोपेसिया की बीमारी की पुष्टि हुई.

5 साल डिप्रेशन में रही केतकी

केतकी बताती है कि जब उन्हें इस बीमारी के बारे में पता चला तो शुरूआत में उन्होंने सोचा की ऐसा कुछ नहीं है. दवाईयां लेने के बाद सबकुछ ठीक हो जाएगा. लेकिन उनकी बीमारी गंभीर थी और 6 से 8 महीने के अंदर ही सारे बाल चले गए… केतकी बताती हैं कि वो डिप्रेशन में आ गई और करीब 5 साल तक डिप्रेशन में रही।

केतकी ने फांसी लगाने की भी कोशिश की

केतकी बताती है कि शुरुआत में उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें। लोगों ने उन्हें ताने देना शुरू कर दिया था। पति का भी उन्हें सपोर्ट नहीं मिल रहा था। लोग कहने लगे की उन्हें कैंसर हो गया है। तुम मरने वाली हो। तो कोई कहता की तुमने पाप किए है इसलिए भगवान ने उनके बाल ले लिए…. ऐसे में उन्होने पंखे से लटककर फांसी लगाने की तैयारी कर ली… लेकिन बच्चों का ख्याल आने पर वो रूक गई…

हालांकि आज इस बीमारी से लड़ते हुए केतकी को 12 साल हो चुके हैं… केतकी ने अब तक अपने सिर पर कई टैटू बनवा लिए हैं… और उनके नाम के साथ कई उपलब्धियां भी जुड़ चुकी हैं… केतकी कहती है कि अब उनकी जिंदगी सामान्य महिलाओं की तरह ऑफिस और घर के कामों में बीत रहा है.

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026