बारदाने में रखी लाखो रूपये की धान हुई अंकुरित, अधिकारी बेपरवाह

सिवनी। अन्नदाताओं की कड़ी मेहनत के बाद उनके अनाज की खरीदारी कर उसे किस प्रकार शासन द्वारा सुरक्षित रखा जाता है, इसका जीता जागता उदाहरण मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के ओपन केप नरेला में देखने को मिल रहा है। सिवनी के ओपन केप नरेला में लाखों रुपए की पॉलीथिन समेत अन्य खर्च किए जाने के बाद भी धान को सुरक्षित रखने में अधिकारी पूरी तरह से नाकामयाब साबित हो रहे हैं, जिसके कारण हजारो क्विंटल धान बारिश के पानी में गीली होने के बाद सड़ गई है।

मप्र राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित सिवनी के ओपन केप नरेला के ग्राम देवरी स्थित नरेला-02, नरेला-03 में रखी हजारों क्विंटल धान बारिश के पानी में गीली व नमीयुक्त होकर बर्बाद हो गई जबकि बारदाने में रखी हुई लाखो रूपये की धान अंकुरित हो चुकी है।

ओपन केप नरेला में तीन माह के लिए धान रखी गई थी लेकिन लगभग सात माह बीत जाने के बाद ओपन केप नरेला में रखी धान के उठाव के लिए अधिकारियों ने सुध नही ली जिससे धान अब सड़ने की कगार पर है।

ओपन केप में रखी हुई धान का उठाव नहीं होने के विषय में नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा चावल रखने की जगह न होने का कारण बताया जा रहा है। जिसके कारण मिलर्स के लॉट जमा नही हो पा रहे हैं। बताया गया किस संबंध में ओपन केप प्रभारी द्वारा लगातार वरिष्ठ कार्यालय व मुख्यालय को अवगत कराया जा रहा है लेकिन उसके बाद भी धान का उठाव नहीं किया गया।

DOWNLOAD

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026