पिछोर। आर्मी रेंज से बम उठाकर लाए तीन ग्रामीणों की बम विस्फोट होने से मृत्यु हो गई है। बता दें कि डिस्पोस्ड बम समझकर ग्रामीणों ने आर्मी रेंज से बम को उठाया था लेकिन बम को जैसे ही ग्रामीण ने खोला तो विस्फोट हुआ, जिससे तीन ग्रामीणों की मौत हो गई।
दरअसल शिवपुरी जिले के पिछोर थाना अंतर्गत यूपी बॉर्डर पर बसे ग्राम लसूड़ा में सुबह के समय एक बम फटने से तीन लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि मृतकों में एक वृद्ध महिला सहित उनकी बेटी तथा नातनी शामिल है जबकि घटना में घ्ाायल एक युवक को गंभीर अवस्था में झांसी अस्पताल रेफर किया गया है।
शिवपुरी एएसपी, गजेंद्र सिंह कंवर के मुताबिक बबीना आर्मी रेंज में बम विस्फोट किए जाते हैं जहां से ग्रामीणों द्वारा डिपोस्ड बम को लाकर उसमें से पीतल और लोहे जैसी धातू निकाल कर कबाड़ी वाले को बेंच दी जाती है। हालांकि आर्थिक तंगी के कारण यह कार्य ग्रामीणों द्वारा किया जाता है जिसमें हुई जरा से चूक के कारण तीन ग्रामीणों ने जान गवां दीं।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More