Categories: Seoni News

कई घरों में नहीं बने शौचालय, जहां बने वे भी अनुपयोगी

सिवनी। समग्र स्वच्छता अभियान के तहत संपूर्ण भारत में केंद्र सरकार द्वारा स्थानीय निकायों के माध्यम से बनाए गए शौचालयों की हकीकत अब खुद व खुद निकलकर सामने आ रही है। सिवनी जिले के कई ग्राम आज भी ऐसे है जहां एक भी घर में शौचालय निर्माण नहीं हुआ है लेकिन कागजों में शौचालय का निर्माण पूर्ण होना दर्शा दिया गया।

शौचालय निर्माण के दौरान निर्माण एजेंसी द्वारा विधिवत रूप से काम न किए जाने के कारण कई ग्रामों में शौचालय उपयोग में नहीं लिए जा रहे हैं। बहुताय देखने में आता है कि बनाए गए शौचालयों में कहीं सेप्टिक टैंक नहीं है, कहीं पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है, तो कहीं सिर्फ चार दिवारी खड़ा कर शौचालय का स्वरूप मात्र दे दिया गया है, जिसके कारण उनका उपयोगी नहीं हो पाता है जिसके बाद ग्रामीण अपनी गृहस्थी का सामान उन अधूरे शौचालयों में रखकर स्टोर रूप में रूप में उपयोग कर रहे हैं।

योजना की जमीनी हकीकत जानने जब मौके मुआयने पर हमारी टीम ग्रामीण इलाकों में पहुची तो बहुत से ऐसे लोगो ने ग्रामीणों ने बताया कि उनके घरों में शौचालय बने ही नही है जबकि कहीं निर्माण हुआ भी है तो अधूरा होने के कारण उनका उपयोग नहीं किया जा रहा है।

ग्राम सालेपानी के सरपंच बखत लाल कुर्याम ने स्वयं स्वीकारा है कि उनके ग्राम पंचायत में अभी तक शौचालय निर्माण नहीं हुआ है लेकिन कागजों में शौचायल निर्माण पूर्ण होना दर्शाया दिया है। वहीं जब इस मामले में शिकायत की गई तो कोई भी सुनवाई नहीं हुई।

वहीं घंसौर जनपद पंचायत सीईओ उषाकिरण गुप्ता ने बताया कि जिनके शौचालय नहीं बने है उनका नाम सूची में जोड़ लिया गया है। जानकारी दी गई कि जिनको स्वीकृति है उन्हे अगस्त माह तक निर्माण का समय दिया गया है। हालांकि कागजी रिकाॅर्ड में शौचायल निर्माण पूर्ण होना दर्शाने के सवाल पर अधिकारी ने साफ तौर पर इंकार कर दिया।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026