बड़ी खबरें, 5 जून। इंदौर-भोपाल समेत मध्यप्रदेश के सभी बड़े शहरों को अगले दो दिन के लिए लाॅक कर दिया गया है। बता दें कि हाल में मध्यप्रदेश में 1 जून से अनलाॅक होने के बाद भारी भीड़ शहरों में देखी जा रही है। लेकिन सरकार ने वीकेडं लाॅकडाउन पर सहमति जताई है इसके तहत मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत इंदौर को शुक्रवार की शाम ही लाॅक कर दिया। वीकैंड लाॅकडाउन के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं सहित दूध डेयरी एवं सब्जियां बेचने वालों को छूट दी गई है। इन सभी के अलावा वैक्सीन लगवाने के लिए भी लोगों को छूट दी गई है।
उच्च शिक्षा की परीक्षाएं पिछले साल की तरह ही ओपन बुक सिस्ट से होंगी। बता दें कि ग्रजुऐशन थर्ड ईयर और पोस्ट ग्रेजुएशन फोर्थ ईयर की परीक्षा जून 2021 में होंगी जिसका रिजल्ट अगले महिने यानी जुलाई में घोषित किया जाएगा। इसी प्रकार ग्रजुऐशन फस्ट और सेकेंड ईयर जबकि पोस्टग्रजुएशन सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षाएं जुलाई 2021 में होंगी जिनका रिजल्ट अगले माह यानी अगस्त तक घोषित किया जाएगा।
सीधी जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 7 जिंदा लोगों को ही मृत बता दिया। पीड़ित का दावा है कि बच्चे की जबरन कोरोना जांच कराई गई थी जिसमें रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद होम आइसोलेट किया और फिर कुछ दिनों के बाद मृतकों की सूची में नााम शामिल कर दिया। मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरिया है जहां कोरोना से 17 लोगों की मौत होने की सूचनना लगई गई जिसमें करीब 7 लोग जिंदा निकले।
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है लेकिन लोग नियमों को किनारा करते हुए एकजुट हो रहे हैं जो कि कहीं ना कहीं खतरा साबित हो सकती है। रतलाम जिले के बरबोदना गांव में एक धार्मिक आयोजन का वीडियो वायरल हुआ है जहां एक कलश यात्रा में सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होनेेे के बाद आनन-फानन में प्रशासन ने गांव की सीमाओं को सील कर दिया है जबकि पटवारी और सचिव को निलंबित किए जाने की खबर मिली है।
दिग्गज गीतकार और निर्देशक गुलजार ने कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों से अपील की है। उन्होंने अपने चाहने वालों को कोरोना वायरस से बचने का तरीका बताया है। एक वीडियो जारी करते हुए गुलजार ने नज्म के जरिए लोगों से क्या कहा जरा आप भी सुनिए –
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More