Gwalior

एमपी के इस शहर में दो दिन टोटल लॉकडाउन, आदेश जारी

ग्वालियर। चंबल क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक हजार के पार पहुंचने के बाद अब ग्वालियर जिला प्रशासन ने सख्ती बरती है जिसके तहत अब ग्वालियर जिले की सीमाओं को एक बार फिर सील कर दिया गया है। इसके साथ ही शनिवार ओर रविवार यानी 4 और 5 जुलाई को टोटल लॉक डाउन का आदेश भी लागू कर दिया है। दूसरी ओर 3 जुलाई की दोपहर 2 बजे तक ही बाजार खोल जाएंगे।

दरअसल ग्वालियर, मुरैना ओर भिंड – इन तीन जिलों में लगातार कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ रही है जिसके चलते मुरैना और भिंड जिले ने कर्फ्यू तक लगा दिया है जबकि ग्वालियर में टोटल लाॅकडाउन के आदेश जारी किए गए हैं। आंकड़ों की बात करें तो ग्वालियर जिले में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या 413 के पार पहुंच गई है।

कोविड-19 के बढ़ते पॉजिटिव प्रकरणों को देखते हुए समाज में संक्रमण न फैले इसको ध्यान में रखते हुए जिले में शनिवार एवं रविवार को दो दिन सभी बाजार बंद रहेंगे। जबकि सोमवार से शुक्रवार तक बाजार दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे। बाजार खुलने के दौरान दुकानदारों एवं आम जनों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ अपने चेहरे को मास्क से ढककर रखना होगा।

 

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026