Betul

बैतूल में 26 एवं 27 को टोटल लाॅकडाउन

बैतूल। जिले में 26 एवं 27 जुलाई को टोटल लाॅकडाउन घोषित किया गया है। जिला कलेक्टर राकेश सिंह द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक 25 जुलाई की शाम 8 बजे लाॅकडाउन नियम लागू होंगे जो कि 28 जुलाई की सुबह 5 बजे तक जारी रहेंगे।

  • 25 जुलाई की शाम 8 बजे लाॅकडाउन लागू
  • बेवजह निकलने पर होगी एफआईआर दर्ज
  • जिले में कुल 55 एक्टिव केस, उपचार जारी

बता दें कि चिकित्सा कारणों को छोडकर सभी व्यक्तियों को अपने घरों से निकलना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जबकि बेवजह घर से बाहर निकलने वालों पर एफआईआर दर्ज किए जाने की सख्त हिदायत दी गई है।

बैतूल जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ों की बात करें तो अब तक जिले में 197 लोग कोरोना पाॅजिटिव पाए जा चुके हैं, जबकि 55 एक्टिव केस बताए जा रहे हैं। वहीं सीएम शिवराज के कोरोना पाॅजिटिव मिलने के बाद बीते दिनों संपर्क में आए बैतूल सांसद दुर्गादास उईके और आमला विधायक योगेश पंडाग्रे ने भी अपनी कोरोना जांच कराई है, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई।

वहीं 26 और 27 जुलाई को लगने वाले टोटल लाॅकडाउन के दौरान जिला प्रशासन ने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है जबकि इस दौरान इंसिडेंट कमंडर सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी निरंतर गस्त करेंगे।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026