छतरपुर। बुंदेली लोकगीतों के बेताज बादशाह रहे स्व. देशराज पटेरिया को खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की छठवीं शाम समर्पित की गई। इस दौरान उपमा त्रिपाठी, बृजकिशोर श्रीवास्तव एवं हरिओम खरे को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्व पटेरिया के लोकगीतों की प्रस्तुति जयप्रकाश पटेरिया ने दे। छठवें खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की छठवीं शाम बुंदेलखंड के बुंदेली लोकगीतों के बेताज बादशाह पंडित देशराज पटेरिया को समर्पित इस शाम में जिले के तीन नगीनों को भी सम्मानित किया गया।
समाज सेवा के क्षेत्र में लवकुशनगर की उपमा त्रिपाठी , कृषि के क्षेत्र में खजुराहो निवासी बृजकिशोर श्रीवास्तव एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे युवा पत्रकार हरिओम खरे को शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर मंच के माध्यम से जिले के इन नायाब नगीनों को उचित मूल्यांकन के साथ सम्मानित किया गया ।
बुंदेली लोकगीत व भाषा को एक नया आयाम प्रदान करने वाले तथा प्रदेश के बाहर देश और विदेशों में भी बुंदेली लोकगीतों को एक नई पहचान प्रदान करने वाले बुंदेली लोकगीतों के हृदय सम्राट पंडित देशराज पटेरिया को समर्पित छठवां खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की छठवीं शाम पंडित देशराज पटेरिया के भतीजे पंडित जयप्रकाश पटेरिया ने उनके गाए हुए गीतों को सुना कर उनकी यादों को जीवंत कर दिया।
खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के माध्यम से जहां फिल्मी दुनिया के कलाकारों को इस मंच के माध्यम से सम्मान प्रदान किया जा रहा है , तो वही बुंदेली माटी के सपूतों को उनके किए गए श्रेष्ठतम कार्यों के उचित मूल्यांकन सहित हो रहा मान सम्मान निश्चित रूप से उत्सव को सार्थक बनाता है । राजीव शुक्ला पत्रकार खजुराहो
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More