Shivpuri

दवाईयों और किराना से भरे ट्रक में लगी आग, शिवपुरी के आगरा-बाॅम्बे हाईवे की घटना

शिवपुरी। जिले के आगरा-बाॅम्बे फोरलेन हाईवे पर एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक व उसमे लदी दवाइयों और परचून की खेप जलकर राख हो गई। वहीं आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना कोलारस क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर बने गांधी पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार चालक मलकीत सिंह मिनी, दवाइयों और किराना के सामान को इंदौर से लेकर ग्वालियर की ओर निकला था जिस दौरान कोलारस थाना अंतर्गत आने वाले गांधी पेट्राल पंप के पास मिनी ट्रक के केविन में शाॅर्टसर्किट के कारण अचानक आग लग गई।

जिस समय बर्निंग ट्रक हाइवे पर दौड़ रहा था जिसे हाइवे पर बने होटल के संचालक ने देख लिया था ओर उसने चालक की मनोदशा को भांप लिया जिसके बाद तत्काल वह अपनी मोटरसाइकिल पर पानी से भरी केन को लेकर ट्रक के पीछे दौड़ पड़ा और ट्रक को रुकवा कर ड्राइवर को सुरक्षित वाहर निकाला। जितना पानी होटल संचालक पर था उसने उस पानी को डालकर आग भुझाने की कोशिश की इस बीच अन्य राहगीरों ने तत्काल फायरब्रिगेड को फोन कर सूचित किया परन्तु जब तक फायरब्रिगेड पहुँची ट्रक पूरी तरह से आग के काबू में था।


Shivpuri – A moving truck suddenly caught fire at Agra-Bombay Fourlane Highway. According to information truck cathced fire due to short circut in cabin of mini truck which was carrying medicines and grocery items. Truck was going from Indore to Gwalior. However truck driver Malkit Singh is safe but all products kept in mini truck has been effected by fire. Accident location near Gandhi Petral Pump, Kolaras.

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026