दमोह। मवेशियों को भर कर ले जा रहे एक ट्रक को हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने पुलिस की मदद् से पकड़ा है। दरअसल मामला दमोह जिले का है जहां छतरपुर जिले के हीरापुर से आ रहे ट्रक को जब रूकवाकर कर तलाशी ली गई तो ट्रक में बड़ी तादात में मवेशी भरे हुए पाए गए। वहीं मौका देखकर ट्रक में सवार लगभग आधा दर्जन लोग भागने में कामियाब रहे जिसके बाद ट्रक को दमोह लाया गया। वहीं शहर के घंटा घर क्षेत्र में अक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी जिसके बाद पुलिस ने भी आक्रोशित भीड़ को खदेड़ दिया।
दमोह एएसपी विक्रम सिंह कुशवाहा ने बताया है कि हिंदू संगठनों से जुड़े युवाओं ने एक ट्रक जप्त करवाया है जिसमें गोवंश को लेकर अज्ञात लोग जा रहे थे अभी ट्रक का नंबर स्पष्ट नहीं हो सका है मवेशियों को ट्रक से निकाले जा रहे हैं का प्रयास जारी है करीब दो दर्जन गाय ट्रक में होना बताया गया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More