Twitter bans Pakistan government’s account in India – भारत में एक बार फिर पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकांउट को ब्लॉक कर दिया गया है जिसके बाद अब इंडियन यूजर्स पाकिस्तान सरकार के इस ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट को नहीं देख सकेंगे. बता दें कि इंडिया में पाकिस्तान सरकार के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @GovtofPakistan पर को ट्विटर पर Withheld बताया जा रहा है. कुछ रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले भी भारत में पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ब्लॉक किया जा चुका है. रूल्स की बात करें तो ट्विटर को किसी भी देश की कोर्ट द्वारा जारी आदेश या उचित कानूनी मांग पर एक्शन लेना होता है.
माना जा रहा है कि ऐसा तीसरी बार हुआ है कि जब पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट को भारत में ब्लॉक किया गया हो. इससे पहले अक्टूबर 2022, जुलाई 2022 के अलावा जून 2022 में पाकिस्तान दूतावास, तुर्की, ईरान और इजिप्ट के आधिकारिक अकाउंट को बैन किया था. वहीं हाल में हुई कार्रवाई को लेकर अबतक भारत सरकार और पाकिस्तान, दोनों तरफ से किसी प्रकार की टिप्पणी सामने नहीं आई है.
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More