सतना। चिकूट अपहरण मामले के बाद रविवार के दिन से ही समूचे क्षेत्र में शोक की लहर उस वक्त फैल गई जब दोनों अपहृत भाईयों का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना के बाद जहां एक ओर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है वहीं चित्रकूट क्षेत्र के लोगों के बीच काफी आक्रोश देखा गया जिसके कारण क्षेत्र में उपद्रव के बाद धारा 144 लागू कर दी गई। इसी बीच रीवा संभागायुक्त प्रेसवार्ता के दौरान मामले का पूरा खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने की जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि अपहरण कर्ताओं को फरियादी ने 20 लाख की फिरौती प्रदान करा दी थी लेकिन बच्चे वापस नहीं लौटे।वहीं एक बाइक को ट्रेस करते हुए पुलिस रोहित के पास पहुंची जिसके माध्यम से फिर आरोपी राजू को पकड़ा गया जिसने अपने साथी पदम और लक्की के साथ मिलकर अपहरण करने की बात को स्वीकार किया। वहीं हत्या की वजह बातई गई कि बच्चों आरोपियों को पहचान लिया था जिसके कारण दोनों बच्चों की हत्या कर उत्तर प्रदेश के बबेरू की यमुना नदी में शव को फेंक दिया। फिल्हाल पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर, उनके कब्जे से फिरौती की 20 लाख रूपए रकम, कट्टा, तीन बाइक तथा एब बुलेरो वाहन जब्त किया है।
आखिरकर नम आखों से बड़ी संख्या में लोगों ने दोनों मृतक बच्चों को अंतिम विदाई दी जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More