इंदौर पुलिस ने दोमुंहे सांपों के साथ तस्करी के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। चोरों द्वारा इन सांपों को धार के एक गांव से खरीदा गया था जिसके बाद उन्हे करीब 20 लाख रूपयों में बेचने की प्लानिंग की जा रही थी। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि एक ग्रामीण से इन आरोपियों ने दो मुंहा सांप 1 लाख रूपयों में खरीदा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्राम मेडकवास के आगे इनोवेटिव स्कूल के पास से इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से एक बाइक और 30 हजार रुपए नगद भी जब्त किए गए हैं।
आरोपियों से पूछताछ जारी – पुलिस ने बताया कि किन किन जगहों पर आरोपियों ने पूर्व में वन्य प्राणी की तस्करी की है, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है और दूसरे तस्करों तक भी पहुंचने की संभवना जताई गई है।
ये आरोपी पकड़े गए – छगनलाल पिता हीरालाल तिवडिया उम्र 37 साल निवासी हरनिया खेड़ी थाना किशनगंज जिला इंदौर। दिनेश पिता छगनलाल डोडियार उम्र 36 साल निवासी ग्राम जानापाव कुटी थाना मानपुर जिला इंदौर। विनोद पिता रामेश्वर मोरोलिया उम्र 40 साल निवासी ग्राम बजरंग कॉलोनी संजय जलाशय रोड वार्ड क्रमांक 17 पीथमपुर जिला धार। महेशचंद पिता शंकरलाल चौहान उम्र 44 साल निवासी बाछनपुर थाना सागरकुटी जिला धार।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More