बुधनी। सीहोर जिले के बुधनी नगर परिषद सीएमओ के निवास के पास खड़ी कार में अज्ञात लोगों द्वारा आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक बुधनी नगर परिषद सीएमओ के ऑफिस के पास निवास है जहां देर रात अज्ञात लोगों द्वारा निवास के पास खड़ी कार में आग लगा दी गई जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
एसडीओपी एसएस पटेल ने बताया कि नगर परिषद सीएमओ, ज्योति सुनैरे की कार में आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद तत्काल मौके पर पहुंचे दमकल ने आग को बुझाया, जबकि सीसीटीवी फुटेज में दो लोग कार में आग लगाते दिख रहे हैं। हालांकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू करते हुए अधिकारी के विवाद की जानकारी जुटाई जा रही है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More