सतना। जिला पुलिस ने हत्या की दो अलग-अलग घटनाओं का खुलासा किया है। बता दें कि दो हत्या की वारदात में कुल तीन लोगों की मौत हुई थी जिसके तहत पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक महिला जबकि एक नाबालिग शामिल है।
बता दें कि पहला मामला नागौद थाना के सितपुरा ग्राम का है जहां गोली मारकर दो महिलाओं की हत्या तथा एक व्यक्ति को घायल किया गया था। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य आरोपी फरार है। घटना की मुख्य वजह गांजा तथा रूपयों का लेन देन सामने आया है।
दूसरा मामला सविल लाइन अंतर्गत एक स्कूल के पीछे मिले युवक के शव का है जिसकी हत्या की मुख्य वजह एक शादीशुदा महिला से अवैध संबंध होना सामने आई है। बता दें कि महिला के पुत्र को अवैध संबंध की खबर मिलने पर नाबालिग पुत्र ने युवक के साथ मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में पुलिस ने महिला सहित नाबालिग बेटे को गिरफ्तार किया है।
सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More
देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More
Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More
मुख्य बिंदु (Highlights): कराची के बाद लाहौर अमेरिकी कॉन्सुलेट पर उग्र भीड़ का हमला; इमारत… Read More
Bloating Home Remedies: क्या आप सुबह तो बिल्कुल फिट महसूस करते हैं, लेकिन शाम 8… Read More
Pakistan Afghanistan War Latest Update: पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच दशकों से चला आ रहा… Read More