सतना। सतना सेंट्रल जेल में दो कैदियों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद हड़कम्प मच गया है, जिसकी पुष्टि जिला कलेक्टर अजय कटसेरिया द्वारा की गई है। वहीं अब दोनों मरीजों को मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है जबकि उनके संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटीन कर लिया गया है।
दरअसल इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले पत्थरवाज आरोपी में से गिरफ्तार चार आरोपी सतना सेंट्रल जेल तथा दो आरोपी जबलपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किए गए थे जिनमें से सतना जेल में बंद दो कैदी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। वहीं कैदियों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद अब जेल प्रशासन सहित कैदियों के बीच हडकम्प मच गया है। सतना कलेक्टर अजय कटसेरिया ने बताया कि दोनों कोरोना पाॅजिटिव मरीज इंदौर से लाए गए थे जिनको मेडिकल काॅलेज भेजा गया है जबकि संपर्क में आए सभी को क्वारंटीन किया गया है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More