महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं की हत्या, संतों में रोष

मुंबई / पालघर – महाराष्ट्र  में मानवता को तार-तार कर देने वाला, दो संतों व उनके वाहन चालक की निर्मम हत्या का वीडियो सामने आया, जिसमें पुलिस की अकर्तव्यता स्पष्ट दिखाई दे रही है । श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा 13 मंडी मिर्जापुर परिवार के एक महंत श्री राम गिरी जी गुजरात वेरावल सोमनाथ के पास ब्रह्मलीन हो गए। अचानक से मिर्जापुर परिवार के कुछ सन्तों को वहाँ बुलाया गया ताकि महात्मा जी की समाधि लगाई जा सके । जिनमें से दो संत महंत श्रीकल्पवृक्ष गिरी जी महाराज और दूसरे महंत श्री सुशील गिरी जी नासिक महाराष्ट्र से गुजरात वेरावल के लिए रवाना हुए ।

रास्ते में उन्हें महाराष्ट्र के पालघर जिला में स्थित डहाणू तहसील के गडचिचले ग्राम में पालघर थाने के पुलिसकर्मियों ने रोका । ड्राइवर के साथ दोनों संतों को भी गाड़ी से बाहर निकलने को बोला और उन लोगों को पुलिस वालों ने रोड के बीच में बैठा दिया । वहाँ गाँव के कुछ सदस्य अचानक ही इकट्ठे हो गए, जिन्हें नक्सली बताया जा रहा है ।

पुलिस वालों ने उन दोनों सन्तों व ड्राइवर को, भीड़ के हवाले कर दिया और उन लोगों ने पुलिस वालों के सामने, डंडे और पत्थरों से मार-मार कर, दोनों सन्तों व ड्राइवर की निर्मम हत्या कर दी । जूना अखाड़ा व समस्त संत समाज के साथ पूरी मानवता को इस घटना से असीम आघात पहुँचा है । यह घटना 17 अप्रैल की बताई जा रही है।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026