उमरिया। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमिपूजन के बाद उमरिया में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित पाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आतिशबाजी करते हुए दीप जलाकर जय श्रीराम के जयघोष लगाए गए। बता दें कि उमरिया भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर दीप जलाकर श्रीराम की पूजन की, वहीं इस अवसर पर मिठाईयां भी बांटी गई।
वहीं दूसरी ओर पाली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गायत्री मंदिर पहुंचकर 2100 दीपक जाए गए, जिसके साथ ही श्रीराम-सिया की पूजा की गई। स्वयंसेवको ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमिपूजन पर खुशी जाहिर करते हुए मिठाईयां भी बांटीं। भाजपा के कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, अरविंद बंसल, जिला उपाध्यक्ष धनुषधारी सिंह, राजेंद्र कोल, बंटी जैन, सुमित गौतम, राहुल गौतम, सुजीत भदौरिया, दिवाकर सिंह, घनश्याम वाधवानी, विनय मिश्रा, मनीष
तिवारी, नीरज चंदानी, देवा स्वामी मौजूद रहे।
टोरंटो (कनाडा): दक्षिणी ओंटारियो में बीती रात भयानक चक्रवाती तूफान आया, इसके कारण वहां मूसलाधार बारिश… Read More
अमेरिका के यूटा राज्य में स्थित मशहूर Zion National Park में तेज मॉनसूनी बारिश के… Read More
सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More
देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More
Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More
मुख्य बिंदु (Highlights): कराची के बाद लाहौर अमेरिकी कॉन्सुलेट पर उग्र भीड़ का हमला; इमारत… Read More