उमरिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा प्रदेश के युवाओं को मध्य प्रदेश में ही सरकारी नौकरी दिए जाने के एतिहासिक फैलसे को लेकर उमरिया बीजेपी ने खुशी जाहिर करते हुए सीएम शिवराज सहित बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का आभार माना है।
उमरिया बीजेपी अध्यक्ष दिलीप पांडे ने कहा कि आज प्रदेश का एक-एक युवा अपने आप को प्रदेश सरकार के फैसले के साथ गौरवान्वित महसूस कर रहा है। निश्चित ही अपने आप में यह एक ऐतिहासिक फैसला है और ऐसे में प्रदेश का युवा, सरकार की प्रशंसा कर रहा है।
अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री के फैसले के अनुसार अब प्रदेश के सभी शासकीय नौकरियों में प्रदेश में रह रहे युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और केवल प्रदेश के शासकीय विभागों में मध्य प्रदेश के नौजवान ही इसका लाभ ले पाएंगे। हालांकि यह निर्णय अपने आप में प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने में एक सशक्त माध्यम बनेगा अब हमारे प्रदेश का युवा बेरोजगारी भत्ते की वैशाखीयों के ऊपर नहीं बल्कि अपने स्वयं के रोजगार और शासकीय नौकरियों के माध्यम से अपना जीवन अर्जन करेगा।
सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More
देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More
Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More
मुख्य बिंदु (Highlights): कराची के बाद लाहौर अमेरिकी कॉन्सुलेट पर उग्र भीड़ का हमला; इमारत… Read More
Bloating Home Remedies: क्या आप सुबह तो बिल्कुल फिट महसूस करते हैं, लेकिन शाम 8… Read More
Pakistan Afghanistan War Latest Update: पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच दशकों से चला आ रहा… Read More