उमरिया। बीजेपी उमरिया द्वारा 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत 14 सितंबर से 21 सितंबर तक लोगों की सेवा कर जरूरतमंदों की मदद की जाएगी। जानकारी के मुताबिक स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य परीक्षण, वृक्षारोपण, मूक बधिर विकलांगों की सेवा एवं आवश्यक यंत्र उपलब्ध कराते हुए सेवा सप्ताह मनाया जाएगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने बताया कि उमरिया भाजपा के 10 मंडलों के प्रत्येक ग्राम और नगर केंद्र में मोदी जी का जन्म दिवस सेवा संकल्प के सप्ताह के रूप में हर मतदान केंद्र पर मनाया जाएगा।
वहीं आने वाली 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर प्रत्येक मतदान केंद्र पर स्वच्छता का संकल्प लेते हुए प्रत्येक मंडल में गांधी जयंती के कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More