उमरिया। मध्य प्रदेश हायर सेकेंडरी परीक्षा में राज्य स्तरीय मेरिट सूची तथा जिला स्तरीय मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले जिले के प्रतिभावान विद्यार्थी प्रकाश नायक तथा सुभाष पटेल को उमरिया कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने अपनी कुर्सी पर बैठा कर उनके भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित कर शुभकामनाएं दी।
बता दें कि जिला मुख्यालय में आयोजित जिले के मेधावी छात्रों का जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में इन विद्यार्थियों ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का अपना लक्ष्य बताया था जिस पर प्रसन्न होते हुए उमरिया जिले के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने उन्हें कलेक्टर की सीट पर बैठा कर लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर इन विद्यार्थियों के अभिभावक एवं शिक्षक तथा जिला शिक्षा अधिकारी उमेश धुर्वे व आदिम जाति कल्याण सहायक आयुक्त आनंद राय सिन्हा एपीसी सुशील मिश्रा बृजेश शर्मा अन्य उपस्थित रहे ।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More