Umariya

जरूरतमंदों को राशन किट बांट रहे पाली के स्वयं सेवक

उमरिया। कोरोना संक्रमण के चलते कोरोना कर्फ्यू के दौरान गरीबों को रोजी रोटी का संकट हो चुका है, ऐसे में उनकी मदद के लिए आरएसएस के कार्यकर्ता आगे आकर भोजन और राशन बांट रहे हैं। उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के द्वारा जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। आरएसएस के 100 से अधिक स्वयं सेवक, जरूरतमंदों को भोजन व राशन मुहैया कराने का निरंतर प्रयास कर रहे है जिसका परिणाम है कि अब तक पांच हजार से ज्यादा जरूरतमंदों को राशन के पैकेट वितरित किए जा चुके हैं।

इस कार्य मे मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत पदाधिकारी अजय दास जिला कार्यवाह आदित्य शिवहरे नगर प्रमुख अंकित साहू, नगर सह प्रमुख बृजेश सिंह तिवारी, जिला धर्म जागरण प्रमुख अमित दत्ता, संजय साहू, देवेंद्र पनिका, प्रवीण तिवारी, वर्षा रजक, पीयूष, पुष्पेंद्र सिंह, आकाश पांडे, रवि प्रेमचंदानी, श्रवण महोबिया, फरसराम विष्वकर्मा व सैकड़ो स्वयमसेवी मौजूद रहते है।

Umaria – During the Corona curfew RSS workers are taking initiative to help poor families who are facing problem to earn for their livings. RSS workers of pali are providine free ration kit to poor family and also making them aware to be safe from Covid19 virus. Till now more than 100 volunteers of the RSS are making continuous efforts to provide food and ration to the needy ones, as a result of which more than 5 thousand needy ration packets have been distributed so far.

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026