कांवड़ियों को परेशानी बन सकते हैं हरिद्वार के निर्माणाधीन कार्य

  • कांवड़ियों को परेशानी बन सकते हैं हरिद्वार के निर्माणाधीन कार्य
  • हरिद्वार में हाईवे-सीवरेज निर्माण कार्य के चलते खोदे गए गड्ढे
  • स्थानीय रहवासियों के साथ यात्रियों को भी हो रही परेशानी
  • कांग्रेस ने शासन और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए
  • लापरवाही बरतने वाले अधिकारी का कटेगा वेतन: मंत्री मदन कौशिक
  • काम जल्द से जल्द पूरा करने के साथ गड्ढों को भरने के निर्देश: मंत्री

कांवड़ मेला शुरू होने वाला है लेकिन इस बार हाईवे निर्माण और शहर में चल रहे कार्यो की वजह से मेला अव्यवस्थाओं की भेट चढ़ने की उम्मीद लग रही है। दरअसल उत्तराखण्ड के हरिद्वार में चल रहे हाईवे और सीवरेज के निर्माण कार्यो की वजह से जगह जगह गड्ढे खुदे हुए है जिससे न सिर्फ हाईवे बल्कि शहर के भीतर भी सड़को का बुरा हाल हो चुका है जिसके चलते स्थानीय लोगो को जाम और दुर्घटनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस नेता ने अब की कांवड़ तैयारियों के लिए शासन और प्रशासन दोनों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। और कांवड़ यात्रा को सबके लिए चिंता का विषय करार दिया है।

इस मामले में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का कहना है कि कांवड़ को लेकर उनकी तैयारी जोरो पर है और काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियो के  खिलफ वेतन कटौती तक की कार्यवाही की जायेगी। हालाँकि मदन कौशिक भी मानते हैं कि शहर में चल रहे विकास कार्यों के कारण थोड़ी परेशानी जरूर है लेकिन संबंधित अधिकारियों को काम जल्द से जल्द पूरा करने के साथ गड्ढों को भरने के निर्देश देने की बात कही गई है।


Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026