विदिशा। वात्सल्य विद्यालय, विदिशा में चल रहे गणपति महोत्सव के चौथे दिन (30 अगस्त 2025) केंद्रीय कृषि-किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से पधारे। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष महाराज सिंह दांगी, हरिसिंह सप्रे, राकेश जादौन, संदीप डोंगर सिंह, राकेश कटारे, सुरेन्द्र सिंह चौहान, तीरथ दरबार सहित अनेक अतिथिगण एवं अभिभावक मौजूद रहे।
विद्यालय के छात्रों ने डोल-नगाड़ों की धुन पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान संस्था प्रमुख देवना अरोरा, राजकुमार अरोरा, नम्रता अरोरा, प्रतीक कोहली, रुचिरा अरोरा एवं संजय शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया।
मंच पर पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ने गणपति जी की आरती में भाग लिया और बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा – “कोई भी बच्चा स्वयं को कमजोर न समझे। ईश्वर ने सभी को समान बुद्धि दी है। पढ़ाई शुरू करने से पहले विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश का ध्यान करें, क्योंकि वे बुद्धि और सफलता के प्रदाता हैं।”
उन्होंने स्वामी विवेकानंद के उपदेशों को याद दिलाते हुए कहा कि हर इंसान में ईश्वर का अंश है। “हम अमृतपुत्र हैं, हमें कभी यह नहीं सोचना चाहिए कि हम कमजोर हैं। जैसा हम सोचेंगे, वैसा ही बनेंगे,” उन्होंने कहा।
केंद्रीय मंत्री ने मंच से प्रार्थना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें गले लगाकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा – “वात्सल्य विद्यालय विदिशा का आदर्श स्कूल है, जहाँ बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ सनातन संस्कृति की भी सीख दी जा रही है। इस तरह के आयोजन बच्चों को न केवल पढ़ाई में प्रगति करने का अवसर देते हैं बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़कर उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करते हैं।”
कार्यक्रम के समापन पर संस्था प्रमुख देवना अरोरा, नम्रता अरोरा, प्रतीक कोहली, रुचिरा अरोरा एवं संजय शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। विदिशा में इस प्रकार वात्सल्य विद्यालय एक आदर्श शिक्षा संस्थान के रूप में उभर रहा है, जहाँ ज्ञान के साथ-साथ संस्कार और संस्कृति की शिक्षा भी बच्चों को मिल रही है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More