कन्नौज। प्रदेश सरकार के 2 वर्ष पुरे होने पर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना कन्नौज पहुंचे यहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओ के साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर एक बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मंत्री सतीश महाना ने प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा किये गए विकास के बारे में विस्तार सेजानकारी दी तथा कांग्रेस के आ लाकमान नेता का नाम लिए बिना ही तंज कसा।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का नाम लिए बगैर तंज कस्ते हुए कहा कि विपक्ष को विकास नहीं दिखता जिस गंगा के किनारे गंदगी का अम्बार लगा रहता था उसमे नाव नहीं चल सकती थी आज उसी गंगा नदी के रास्ते कांग्रेस की स्टार प्रचारक अपना प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश में एक लाख बीस हाजर किलो मीटर गद्दा युक्त सड़के छोड़कर गए थे आज ये सड़के गड्डा मुक्त हो गयी है। आज पुरे प्रदेश में २४ घंटे बिजली आ रही पहले बिजली सिर्फ पांच जिलों में आती थी। देश में एक सिलेंडर रिफिल कराने के लिए घंटो लाइन में लगना पड़ता था आज देश में साढे ६ करोड़ माताओ बहनो को सिलेंडर दिए गए है गरीबो को लाखो आवास दिए गए अगर यह उन्हें दिखाई न पड़ता तो विपक्ष को दृष्टि दोष है।
जो चुनाव के पहले ही आपस में एकमत नहीं है जनता देख रही और जानती भी है कि ये ना एक मत है और ना ही रहेंगे कर्नाटक के चुनाव में एक मंच पर सारा विपक्ष था उसमें देश की दो राजनीतिक दलों कि नेता जो जुड़वा बहनों की तरह से सर मिला रही थी आज सिर फुटट्वल कर रही हैं।
लोकसभा चुनाव तो हम 2014 में ही जीते हुए थे यह जनता को भी मालूम है सबको मालूम है उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपलयादव को जिताया गया था पिछली बार जोर ज बस्ती करके अपना प्रत्याशी जितवा लिया था इस बार भारतीय जनता पार्टी का ही कैंडिडेट जीतेगा। जिन्होंने देश को लूटा है उन को चौकीदार का महत्व क्या मालूम चौकीदार तो एक होता है लुटेरे कई होते हैं आज एक ही स्थान पर नरेंद्र मोदी एक तरफ बाकी सब लोग हैं प्रदेश में सपा बसपा के गठबंधन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह पिछली बार से भी कम सीटें ला पाएंगे। जितनी सीट पिछली बार मिली थी उससे भी कम ये इस बार पाएंगे। उन्होंने मायावती पर चुटकी लेते हुए कहा कि शून्य का गुणा 100 से करोगे तो शून्य ही आएगा।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More