जावरा। रतलाम जिले के एक ग्राम में गबन मामले के बाद ग्राम के सरपंच सचिव तथा सहायक सचिव के फरार होने का मामला सामने आया है। बता दें कि रतलाम जिले के उपलाई का यह मामला है जहां लाखों रूपयों के गबन का मामला सामने आने के बाद उपलई के सरपंचख् सचिव और सहायक सचिव फरार हो चुके हैं जिसके कारण अब ग्राम, बिना जनप्रतिनिधियों के लावारिज स्थिति में है।
ग्रामीण ने बताया कि जनप्रतिनिधियों ने काफी भ्रष्टाचार किया जिनके खिलाफ जावरा जनपद तथा जिला पंचायत में शिकायत की गई थी जिसके बाद सरपंच, सचिव तथा सहायक सचिव को दोषी ठहराते हुए पद से हटाया गया था, लेकिन फिर सरपंच द्वारा कोर्ट से स्टे ले लिया। वहीं दोषी होने के बाद सरपंच, सचिव तथा सहायक सचिव फरार हो चुके हैं जिसके कारण ग्राम पचंायत के कई कार्य प्रभावित हो चुके हैं।
वहीं इस मामले में जावारा औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी बीएल सोलंकी ने बताया कि मानसिंह द्वारा थाना में शिकायत की गई है कि सरपंच दिनेश, सचिव ओमप्रकाश तथा सहायक सचिव नारायण के खिलाफ भ्रष्टाचार करने की शिकायत की गई है जिसके बाद जांच की जा रही है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More