फटे दूध के पानी के शानदार उपयोग,स्वास्थ्य और स्वाद के लिए

अक्सर दूध फटने के बाद हम उसके पानी को निकालकर पनीर तो बना लेते हैं, लेकिन बचा हुआ पानी प्रोटीन से भरपूर और बेहद पौष्टिक होता है। इतनी सारी खूबियों वाले इस पानी का इस्तेमाल कैसे करें –

  • इससे चेहरे को धो कर आप उसे मुलायम, टोन्‍ड, नरम और साफ बना सकती हैं। इस पानी में एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं जो कि सिर और त्‍वचा का pH बैलेंस बनाए रखते हैं। अगर आपके पास बाथटब है तो उसमें 1-2 कप इस पानी को मिलाएं और उसमें खुद को 20 मिनट तक डुबोए रखें।
  • इस पानी में ढेर सारा प्रोटीन होता है। इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं जैसे मांसपेशियों की ताकत बढ़ाना, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना, कैंसर और एचआईवी जैसे रोगों से बचाना, लो ब्‍लड प्रेशर ठीक करना, हार्ट अटैक और स्‍ट्रोक से बचाना।
  • आटे को पानी की जगह फटे दूध के पानी से गूंदें. इससे रोटियां या पराठे नर्म और पौष्टिक बनेंगे. इसे थेपला या और किसी रेसिपी का आटा गूंदने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इस पानी को उपमा में डालें. इससे उपमा का स्‍वाद और भी ज्‍यादा बढ़ जाएगा. इसमें टमाटर या दही की जगह फटे दूध का पानी ही मिलाएं।
  • फटे दूध के पानी को फल और सब्‍जियों के जूस में मिक्‍स करें. जूस में पानी की जगह इसे मिक्स करें।
  • सब्जी की में ग्रेवी टमाटर, अमचूर, इमली या दही से खटास ज्यादा हो जाए तो खट्टेपन को कम करने के लिए इस पानी को ग्रेवी में डालकर पकाएं. सब्जी का खट्टापन कम हो जाएगा।
  • फटे दूध के पानी को चावल, पास्‍ता या सब्‍जी पकाने में उपयोग करें. ऐसा करने से इनमें एक अलग और अच्छा फ्लेवर आएगा। सूप बनाते वक्‍त स्‍टॉक या पानी नहीं है तो फटे दूध के पानी का इस्तेमाल करें. इससे सूप में बेहतर स्वाद भी आता है।
  • बालों को शैंपू करने के बाद, दुबारा इस पानी से सिर को धोएं। फिर 10 मिनट तक ऐसे छोड़ दें और फिर हल्‍के गरम पानी से सिर को साफ कर लें। जब बाल सूख जाएं तब उसमें कंघी करें, जिससे बाल उलझे नहीं।
  • इस पानी को सादे पानी के साथ मिला कर पौधों को सींचे। इसे पानी में घोल कर ही प्रयोग करें क्‍योंकि यह बहुत ज्‍यादा एसिडिक होता है, जिससे पौधे जल सकते हैं।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026