देहरादून। उत्तराखंड मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी कोरोना पॉजिटिव आई है जिसके बाद अब पूरा मंत्रीमंडल कोरोना के डर के कारण होम क्वांरटीन किया गया है। बता दें कि मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत, कांग्रेस की पूर्व सरकार में मंत्री रही हैं जिनकी कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद होम क्वारंटीन कर सतपाल महाराज के घर पर प्रशासन ने होम क्वारन्टीन का नोटिस चस्पा किया है।
बताया जा रहा है कि मंत्री सतपाल महाराह की पत्नी अमृता रावत कुछ दिन पहले ही दिल्ली से लौटीं थी जिनको कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। इधर, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज समेत अन्य लोगों को क्वॉरंटाइन किया गया है।
उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है, राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 727 हो गई है, इनमें 617 एक्टिव मरीज हैं। उत्तराखंड में कंटेंटमेंट जोन की संख्या भी बढ़ गई है। राज्य में अब 31 कंटेनमेंट जोन हैं।
23 मई को अपने आवास पर उन्होंने प्रदेश के लोक कलाकारों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में बाकायदा संक्रमण से बचाव के लिए फेस ग्लास पहना था। इतनी एहतियात बरतने के बाद भी कोरोना वायरस संक्रमण उनके घर तक पहुंच गया। शनिवार को उनकी पत्नी में कोरोना संक्रमण पाया गया। इससे पूरे स्वास्थ्य विभाग भी हड़कंप मचा हुआ है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More