रूड़की। हरिद्वार जिले के रूड़की आईआईटी में ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना के तहत सेमीनार का आयोजन किया गया जिसमें भारत सरकार के मौसम विभाग से उप महानिदेशक आनंद शर्मा सहित हरिद्वार जिले के कई किसान मौजूद रहे। इस सेमीनार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को मौसम से सम्बंधित जानकारी उपलब्ध करवाना रहा। कार्यक्रम में किसानो को हाईटेक बनाये जाने को लेकर भी चर्चा की गई और एक मोबाइल एप भी लांच किया गया जिसके माध्यम से किसानों को अपनी फसल की बुआई और कटाई के बारे सही जानकारी मिल सकेगी।
भारत सरकार मौसम विभाग के उप महानिदेशक, आनंद शर्मा ने बताया कि मौसम का चक्र लगातार बदलता जा रहा है इस बार सितंबर महीने से ही बर्फबारी शुरू हो गयी थी वही गर्मी बढ़ने पर इस पानी की कमी नही होगी इस तरह के मौसम से किसानों को काफी फायदा मिलने वाला है। वही उन्होंने कहा कि 5 और 6 मार्च को मौसम में बदलाव आ सकता है जिसको लेकर किसानों को अलर्ट रहने की जरूत है ताकि वो अपनी फसलों का सही ध्यान रख सके।
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में इस बार Bageshwar Dham… Read More
MP Budget 2025 का ऐलान हो चुका है, जिसमें सरकारी योजनाओं, खेल, शिक्षा, और परिवहन… Read More
साल 2025 का पहला Total Lunar Eclipse यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा।… Read More
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और रेडियो जॉकी महवश को लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चाएं… Read More