MP New Vehicle Policy 2023 : मध्यप्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अब प्रदेश में 15 साल से ज्यादा पुराने वाहन को आप नहीं चला सकेंगे. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) आदेश के बाद एमपी मोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव किया गया है. इस एक्ट के तहत 1 अप्रैल 2023 से ऐसे कंडम वाहनों को चिंहित कर फिटनेस टेस्ट लिया जाएगा जो कि 15 साल पुराने हो चुके हैं. शुरूआत की बात करें तो परिवहन विभाग की ओर से करीब 1000 वाहनों की लिस्ट भी तैयार की जा चुकी है.
शुरूआती दौर में जो पुराने वाहनों का आकड़ा सामने आया है वो करीब 24 लाख वाहनों का है. समय के साथ अब सभी की फिटनेस जांची जाएगी. परिवहन विभाग ने इसको लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी है. जानकारी सामने आई है कि परिवहन विभाग द्वारा अलग अलग जगह पर चैकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की जांच की जाएगी.
जानकारी के मुताबिक 15 साल पूरे होने पर वाहन को आरटीओ लेजाकर फिटनेस टेस्ट कराना होगा. यदि फिटनेस में वाहन फेल होता है तो इसका नया रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा और उसे स्क्रैप पॉलिसी के तहत कबाड़ में ही बेचना होगा. वहीं दूसरी ओर यदि आपका वाहन फिटनेस लेवल में पास हो जाता है तो उसे आगामी 5 साल के लिए फिर से नया रजिस्ट्रेशन दे दिया जाएगा.
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More