रतलाम। पीपीई किट पहनकर वर-वधु के सात फेरे लेते हुए वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। कोरोना महामारी के बीच शादियों का दौरा जारी है लेकिन ऐसा दृश्य शायद ही कम देखने को मिला है जहां दूल्हा और दुल्हन पीपीई किट पहनकर सात फेरे ले रहे हों। यह तस्वीरें मध्यप्रदेश के रतलाम शहर की है जहां वर-वधु ने पीपीई किट पहनकर सात फेरे लिए हैं।
ऐसी स्थित क्यों बनीं ये हम आपको बताते हैं, दरअसल रतलाम में आयोजित हुए इस शादी समारोह में दूल्हा कोरोना पाॅजिटिव है, लेकिन शादी का महूर्त और उम्रदराज लोगों की बात के आगे किसी की भी नहीं चली और शादी समारोह आयोजित करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि इस शादी में वर पक्ष की ओर से 4 और वधु पक्ष की तरफ से पंडित को मिलाकर 4 लोग, यानि कुल 8 लोग मौके पर मौजूद थे जबकि अन्य लोगों को वीडियो काॅल के जरिए जोड़ा गया था।
हालांकि इस समय प्रदेश सरकार शादी समारोह के आयोजन को लेकर सख्त है और सीमित लोगों की उपस्थिति में ही आयोजन को लेकर आदेश जारी किए गए हैं।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More