विदिशा। अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को विदिशा की सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि पकड़ गया आरोपी, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने सहित एक एप के जरिए अश्लील वीडियो कालिंग कराता था, जिसके खिलाफ एक महिला द्वारा शिकायत किए जाने के बाद अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामला का पर्दाफाश किया।
प्रेसवार्ता के दौरान विदिशा सीएसपी विकास पांडे ने बताया कि शिकायत करने वाले महिला ललितपुर उत्तर प्रदेश की निवासी है जिससे विदिशा निवासी चंद्रजीत नामक आरोपी ने शादी की जो कि पहले से ही शादीशुदा है।
आरोपी ने महिला के अश्लील वीडियो बनाने के बाद उन्हे वायरल करने की धमकी देना शुरू दी जबकि एक एप पर पीड़िता की प्रोफाइल बनाकर अश्लील वीडियो काॅलिंग कर पैसे कमाने लगा। वहीं महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी चंद्रजी को गिरफ्तार कर लिया है जिसके कब्जे से 15 लाख रूपयों के जेवरात, लगभग 45 हजार नगद, 4 मोबाइल जब्त भी किया गया है।
वहीं सीएसपी विकास पांडे ने अभिभावकों से अपील भी की है कि आॅनलाइन पढ़ाई के इस दौरान में बच्चे कौन कौन से एप उपयोग कर रहे हैं, इस बात पर गौर करना जरूरी है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More