Categories: Vidisha

विदिशा कलेक्टर ने सबसे पहले डाला वोट, 772 मतदान केंद्रों की बेव कास्टिंग से निगरानी

विदिशा में विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच पुलिस प्रशासन के अधिकारी लगातार मतदान केंद्रो का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं. बता दें कि सुरक्षा बलों की मौजूदगी में पूरे जिले में सुबह से ही मतदान शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हो चुका है. जहां एक ओर जिला कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला और जिला पंचायत सीईओ डॉ योगेश भरसट ने सुबह 7 बजे मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला. तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी शशांक भार्गव और बीजेपी प्रत्याशी मुकेश टंडन ने भी मतदान किया.

बता दें कि मतदान के प्रति मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों में लंबी-लंबी कतार में लगकर मतदाता अपने-अपने मत अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. वहीं विदिशा जिले के 772 मतदान केंद्रो पर नजर रखने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है. इस कंट्रोल रूम से बेव कास्टिंग के जरिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी शशि मिश्रा के नेतृत्व में टीम निगरानी कर रही है.

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026