ग्यारसपुर। एक रोजगार सहायक के खिलाफ बोलने पर ग्रामीणों को अब जान का खतरा बन गया है दरअसल मामला विदिशा जिले की जनपद पंचायत ग्यारसपुर का है जहां ग्राम इंद्रावास के रोजगार सहायक संजय सिंह दांगी के खिलाफ ग्रामीणों ने ग्यारसपुर एसडीएम तथा विदिशा जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपकर शिकायत की थी।
ग्यारसपुर थाना आवेदन देने पहुंचे ग्राम इंदरवास निवासी अरविंद सिंह ने बताया कि उन्हे ऐसी जानकारी मिली है कि शिकायत करने के बाद रोजगार सहायक तथा उनके परिजन जान से मारने तथा झूठा केस दर्ज कराने की योजना बना रहे है।
बता दें कि ग्राम इंद्रावास में पदस्थ रोजगार सहायक संजय सिंह दांगी द्वारा ग्राम के लोगों के साथ गल व्यवहार करने, सरकारी कार्यों में अनियमितताएं, पद का दुरूपयोग, भ्रष्टाचार करने के खिलाफ ग्रामीणों ने शिकायत की थी।
हालांकि ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से जांच के बाद रोजगार सहायक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
टोरंटो (कनाडा): दक्षिणी ओंटारियो में बीती रात भयानक चक्रवाती तूफान आया, इसके कारण वहां मूसलाधार बारिश… Read More
अमेरिका के यूटा राज्य में स्थित मशहूर Zion National Park में तेज मॉनसूनी बारिश के… Read More
सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More
देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More
Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More
मुख्य बिंदु (Highlights): कराची के बाद लाहौर अमेरिकी कॉन्सुलेट पर उग्र भीड़ का हमला; इमारत… Read More