विदिशा। सेंट मेरी स्कूल में फादर फ्रीजो सी एफ के नेतृत्व में विद्यार्थियों के सहयोग से एक अनोख बगीचा तैयार किया गया है जिसके जरिए ब्रह्माण के सौर मंडल को दर्शाकर लोगों को प्रकृतिक प्रेम के लिए जागरूक किया जा रहा हे। बता दें कि गार्डन में सूरज की आकृति देने सहित दोनों ओर से रास्ते बनाए गए हैं जबकि सौर मंडल के गृहों के अनुरूप गार्डन को तैयार किया गया है।
फादर फ्रीजो ने बताया कि गार्डन में अनेकों फलदार वृक्ष को लगाया गया है, जिनमें से लक्ष्मीतरू नाम का एक पेड़ कैंसर की समस्या के लिए औषधि के रूप में काम करता है। जानकारी के मुताबिक बगीचे में आम, चीकू, जामफल, अनार, कटहल, नींबू, संतरा, जामुन, लिची, आंवला, अंजीर, नारियल के पेड़ सहित कुल 43 पेड़ लगाए गए हैं जबकि लगभग 500 पौधे रोपे गए हैं जो कि स्कूल की शोभा भी बढ़ा रहे हैं।
वहीं बगीचे को सौर मंडल एवं गृहों का रूप देते हुए संदेश दिया गया है कि खुद के लिए बनाए गए रास्ते पर ही चलने से सफलताएं पाई जा सकती है।
फादर फ्रीजो ने बताया कि बगीचे में पक्षियों को खाने, रहने एवं गर्मियों के समय में पानी की विशेष व्यवस्था बनाई गई है। हालांकि ब्रह्माण की प्रकृति के जरिए सौर मंडल का एक प्रतीक बनाकर लोगों को प्रकृति प्रेम के लिए जागरूक किया गया है।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More