विदिशा। नगर में रात के अंधेरे में चोरियां थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। 1 से 2 अप्रैल की दरमियानी रात नगर के किरी मोहल्ला से एक चोर वाहनों में से पेट्रोल चेारी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। जानकारी के मुताबिक दो युवक पहले क्षेत्र में कुछ देर रैकी करते हैं फिर एक युवक बंद गली में खड़े वाहनों में सेपेट्रोल चोर क र ले गया। बता दें कि यह चोरी सुबह 4 बजकर 15 मिनट से 4 बजकर 25 मिनट के बीच की गई है। हालांकि आमजन ने पुलिस से चोर को पकड़ने में सहयोग देने की अपेक्षा की है, जिससे की आगे ऐसी वारदातों को अंजाम ना दिया जा सके।
किरी मोहल्ला के क्षेत्र रहवासियों के मुताबिक पहले भी इस मोहल्ले में चोरियां हो चुकी हैं और उस समय भी सिटी कोतवाली पुलिस को अवगत कराया गया था लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्यवाही नहीं की। हालांकि इस बार सीसीटीवी कैमरे में भी चोर की तस्वीर कैद हुई है अब देखना यह होगा कि क्या पुलिस चोर को पकड़ने में सफल होगी या फिर क्षेत्रवासियों को सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहेगा।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More